Print

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल मार्केट प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठक की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कैपिटल मार्केट के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठक की। इसका उद्देश्य आगामी बजट के लिए इनपुट लेना था। इस बैठक का फोकस बाजार से जुड़े लोगों की चिंताओं और उम्मीदों पर केंद्रित था।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में कैपिटल मार्केट के पक्षकारों के साथ चौथी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की।”

इस बैठक में वित्त मंत्री के अलावा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार भी उपस्थित थे।

यह प्री-बजट चर्चा वित्त मंत्रालय द्वारा विभिन्न उद्योगों के साथ आयोजित बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री मंगलवार को स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।

19 नवंबर को बातचीत बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से होगी। वित्त मंत्री 20 नवंबर को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के सदस्यों और कई लेबर यूनियन के साथ बैठके करेंगी।

इसके अलावा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और शहरी विकास के प्रतिनिधि वित्त मंत्री से 21 नवंबर को मुलाकात करेंगे। पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के बड़े अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन के साथ आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) से कई वरिष्ठ अधिकारी और कई अर्थशास्त्री शामिल हुए।

वहीं, वित्त मंत्री ने बुधवार को तीसरी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बजट के इनपुट के लिए चर्चा की।

इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। प्री-बजट चर्चा के तहत सरकार आने वाले बजट के इनपुट के लिए इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और अन्य पक्षकारों के साथ लगातार बैठक कर रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 min ago | Municipal Council

एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस के आसपास शाम 6.30 बजे के बाद रेहड़ी-पटरी पर रोक लगाई नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ‘नो-वेंडिंग जोन’ में लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने का आदेश दिया और अधिकारियों को अनधिकृत रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, लुटियंस दिल्ली के अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्धारित समय शाम 6.30 बजे के बाद रेहड़ी-पटरी लगाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कनॉट प्लेस, जनपथ, पालिका बाजार, रीगल, रिवोली, हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास विशेष निगरानी एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इन क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों का सख्त सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में यातायात और आवागमन को सुगम बनाने के लिए 14 सितंबर को संयुक्त निदेशक (प्रवर्तन-उत्तर) के साथ हुई बैठक में निर्देश जारी किए गए थे। क्षेत्रीय निरीक्षकों को प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा करने और अतिक्रमण तथा अनधिकृत रेहड़ी-पटरी लगाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘नो-वेंडिंग जोन’ या निर्धारित समय के बाद रेहड़ी-पटरी न लगाएं। निर्धारित समय सूर्यास्त या शाम 6.30 बजे तक है। इसके बाद उन्हें उस स्थल से अपना सामान हटाना होगा।” उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय निरीक्षकों को संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और नियमित रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि हटाए जाने के बाद अगर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “आवंटित स्थल को किसी भी तरह से नहीं ढकना है, न ही तिरपाल या फिर मोमजामा या ढांचा लगाने की अनुमति है।” आदेश में यह भी बताया गया कि रेहड़ी-पटरी वालों को स्थलों पर फोटो सहित अपने तहबाजारी प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि स्टॉल, ठेले और सामान आवंटित क्षेत्र से बाहर न फैलें। उन्हें पैदल चालकों और यातायात के लिए फुटपाथ तथा सड़कों को खाली रखने व अपने आवंटित स्थलों पर तिरपाल या अन्य ढांचे नहीं लगाने के लिए भी कहा। निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर रेहड़ी-पटरी लगाने का प्रमाणपत्र निलंबित या रद्द किया जा सकता है। (भाषा)

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ‘नो-वेंडिंग जोन’ में लगातार अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने...