Print

पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, प्रधानमंत्री मोदी असम और त्रिपुरा में करेंगे जनसभा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम और त्रिपुरा के चुनावी दौरे पर होंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनावी दौरे को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम त्रिपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग दो बजे त्रिपुरा के अगरतला में एक अन्य चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे।

दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...