23/07/24 | 1:13 pm

Print

2024-25 के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान: सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.9 प्रतिशत रखा। 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में उन्होंने इसे सकल घरेलू उत्पाद का 5.1 प्रतिशत आंका था।

जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में, सरकार ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.9 प्रतिशत तय किया था। बाद में, 2023-24 के लिए इसे घटाकर 5.8 प्रतिशत कर दिया गया था।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत तक पहुंचाना है।

उल्लेखनीय है कि राजकोषीय घाटा किसी वित्तीय वर्ष में सरकार के कुल राजस्व और कुल व्यय के बीच का अंतर है। राजकोषीय घाटा तब उत्पन्न होता है जब किसी सरकार का व्यय किसी वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा अर्जित राजस्व से अधिक होता है। राजकोषीय घाटे की गणना किसी वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा प्राप्त कुल राजस्व को उसी अवधि के दौरान किए गए कुल व्यय से घटाकर की जाती है।

RELATED ARTICLES

37 mins ago | FY26 GST collection India ₹22.27 lakh crore

GST कलेक्शन में उछाल: मार्च में 8.8% की वृद्धि, 2 लाख करोड़ रुपये के पार

सकल जीएसटी संग्रह मार्च 2026 में सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह...

53 mins ago | Assam tea industry global recognition India

चाय बागान में पीएम मोदी, महिलाओं संग तोड़ी पत्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्हों...