शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेशी मेहमान, राष्ट्रपति ने रात्रिभोज की मेजबानी कर जताया आभार

देश में नई सरकार का गठन हो गया है। लगातार तीसरी बार एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई है। 9 जून को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पड़ोसी देशों समेत कई मेहमान शामिल हुए। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आभार जताया।

पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज
राष्ट्रपति मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति भवन के एक्स पर आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

ये विदेशी मेहमान हुए शामिल
राष्ट्रपति भवन से रात को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ” रात्रिभोज में शामिल नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।”

बयान में कहा गया है कि विदेशी अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए सभी का आभार जताया।

तीन बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड किया बराबर
18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति मुर्मु ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...