विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर 20 जून को जाएंगे श्रीलंका

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर कल गुरुवार को एक दिवसीय आधिकारिक श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह उनकी पहली समुद्री पड़ोसी देश की यात्रा होगी। 

कनेक्टिविटी परियोजनाओं व अन्य पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को मिलेगी गति

विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान वे श्रीलंका सरकार के शीर्ष नेतृत्व के साथ आपसी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा कनेक्टिविटी परियोजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में अन्य पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति प्रदान करेगी।

श्रीलंका भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी 

मंत्रालय के अनुसार भारत की पड़ोसी प्रथम नीति की पुष्टि करते हुए यात्रा श्रीलंका के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। श्रीलंका भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी और समय की कसौटी पर खरा उतरा मित्र है। 

RELATED ARTICLES

18 seconds ago | 18th BRICS Summit

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं ‘ब्रिक्स’ की उपलब्धियां, बोले- ब्रिक्स देशों की वास्तविक शक्ति उनकी विविधता और आपसी सहयोग में निहित

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लचीलेपन, नवाचार, सहयो...

36 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...