प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज दोपहर तीन बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज शनिवार दोपहर तीन बजे जिले के तेजा खेड़ा फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस जगह से चौटाला को खास लगाव रहा है।

देश के चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के पुत्र चौटाला के पार्थिव शरीर को रात करीब 10 बजे तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचाया गया। आज दोपहर दो बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। चौटाला ने कल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली।

इस समय तेजा खेड़ा फार्म हाउस में दिवंगत नेता के परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद हैं। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी शामिल होने की संभावना है। हरियाणा में तीन दिन (20,21,22 दिसंबर) के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। साथ ही राज्य सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक जनवरी, 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में जन्मे ओमप्रकाश पांच बार मुख्यमंत्री रहे।

आगंतुकों: 23962123
आखरी अपडेट: 21st Apr 2025