प्रतिक्रिया | Sunday, February 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान मची भगदड़, चार श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में आज बुधवार को बैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मचने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए उमड़ पड़े और इससे भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे।

यह घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दे दी गई। हादसे के बाद तिरुपति पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आपको बता दें कि बैकुंठ द्वार दर्शन दस दिन के लिए खोले गए हैं, इसके चलते टोकन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना का जायजा लिया और मीडिया को स्थिति के बारे में जानकारी देने का वादा किया। इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली इस दुघर्टना पर शोक व्यक्त किया। -(एएनआई)

आगंतुकों: 18505167
आखरी अपडेट: 23rd Feb 2025