11/06/24 | 9:02 pm

Print

प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटाने की अपील, समर्थकों का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मोदी का परिवार’ हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिस्प्ले नाम बदल सकता है लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।

लोकसभा चुनावों के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार को लेकर निजी टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं और पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ने का एक अभियान चलाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “चुनाव प्रचार के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।”

उन्होंने आगे लिखा कि हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिस्प्ले नाम बदल सकता है लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

10 mins ago

कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड (CGFMU) योजना को 31 मार्च 2031 तक जारी ...

11 mins ago | Narendra Modi

केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। प्रध...

37 mins ago | Bilateral trade

भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

भारत और कनाडा ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहरा...