मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा

मध्य पूर्व में संघर्ष के बावजूद वित्त वर्ष 27 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। यह बात दिग्गज जापानी इन्वेस्टमेंट बैंक नोमुरा ने कही है। यही नहीं, नोमुरा ने आगे कहा कि अगर मध्य पूर्व में तनाव जारी रहता है तो यह भारत के गोल्डीलॉक्स पीरियड के लिए एक टेस्ट होगा। गोल्डीलॉक्स, अर्थव्यवस्था की उस स्थिति को कहते हैं, जब जीडीपी वृद्धि दर मजबूती होती है और महंगाई न्यूनतम स्तर पर स्थिर रहती है। 

नोमुरा की भारत और एशिया (जापान को छोड़कर) की मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने ऑरोदीप नंदी के साथ मिलकर लिखे एक नोट में कहा, “वित्त वर्ष 2027 के लिए, हम अपने चालू खाता राजस्व (सीएडी) के पूर्वानुमान को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.6 प्रतिशत और अपने सीपीआई पूर्वानुमान को 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर रहे हैं, जबकि अपने जीडीपी पूर्वानुमान को 0.1 प्रतिशत घटाकर 7.0 प्रतिशत कर रहे हैं।”

व्यापार तनाव में कमी के कारण चक्रीय सुधार होगा

नोमुरा के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोग और उद्योग में गति जारी रहेगी, लेकिन निर्यात और सरकारी खर्च कमजोर रहेंगे। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा की कमी, विशेष रूप से प्राकृतिक गैस की कमी, घरेलू स्तर पर औद्योगिक और सेवा गतिविधियों को बाधित कर सकती है।हालांकि, नोमुरा को उम्मीद है कि भारत में पिछली नीतिगत ढील, संरचनात्मक सुधारों, उच्च वेतन वृद्धि और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव में कमी के कारण चक्रीय सुधार होगा।

कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है और अधिक एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई बढ़ेगी

ऊर्जा की बढ़ती कीमतों पर नोमुरा ने कहा कि इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है और अधिक एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई बढ़ेगी, जो कि फिलहाल न्यूनतम स्तर पर है। ब्याज दरों पर इन्वेटमेंट बैंक ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण अधिकतर केंद्रीय बैंक रेपो रेट को होल्ड पर रख सकते हैं। हालांकि, अब ब्याज दर बढ़ने की संभावना पैदा होने लगी हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...