मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

मिडिल ईस्ट 40 दिन बाद शांत है। 48 घंटे की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया। हमेशा ‘डिप्लोमेसी और डायलॉग’ की बात करने वाले भारत ने संघर्ष विराम का स्वागत किया तो वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों ने भी इस पर मिलीजुली राय रखी। रूस-स्पेन ने तंज कसा तो जर्मनी, फ्रांस, यूक्रेन, ब्रिटेन, स्पेन ने इसका स्वागत किया। खाड़ी देशों ने भी राहत की सांस ली है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका-इजरायल की हार हुई है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को ईरान पर “बिना उकसावे के किया गया एक तरफा आक्रामक हमले” में दोनों (यूएस-इजरायल) की “करीबी हार” हुई है। उन्होंने स्पुतनिक रेडियो पर कहा, “हमारे देश ने शुरू से ही, अपने पहले बयानों में कहा था कि इस हमले को तुरंत रोकना जरूरी है।”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे “बहुत अच्छा” कदम बताया। मैक्रों ने एक्स पर कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल है, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि लेबनान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

जर्मनी ने भी सीजफायर का स्वागत किया है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों के जरिए जंग का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का स्वागत किया। साथ ही अमेरिका को सलाह दी कि उसे इसी तरह रूस को भी यूक्रेन के खिलाफ हमले रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए।

स्पेन के विदेश मंत्री ने ईरान में सीजफायर, लेकिन लेबनान में हमले जारी रखने के इजरायली रवैए की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद भी इजरायल ने लेबनान में अपना जमीनी कैंपेन जारी रखने का दावा किया। “इसे मंजूर नहीं” किया जा सकता है। जोस मैनुअल अल्बेरेस ने पब्लिक रेडियो आरएनई को बताया, “सभी फ्रंट खत्म होने चाहिए, और सभी फ्रंट का मतलब लेबनान भी है।”

वहीं स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर सीजफायर का “अच्छी खबर” के तौर पर स्वागत किया, लेकिन कहा कि स्पेन “ दुनिया में आग लगाने वालों की इसलिए तारीफ नहीं कर सकता।” सांचेज ने डिप्लोमेसी (कूटनीति), इंटरनेशनल लीगैलिटी (अंतर्राष्ट्रीय वैधता) और पीस (शांति) की जरूरत पर बल दिया। यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उम्मीद जताई कि सीजफायर ‘इलाके और दुनिया के लिए राहत का पल लाएगा।'(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Diwali Muhurat Trading 2026

दीपावली पर रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, एनएसई-बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग का एक घंटे का विशेष सत्र

दीपावली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इसक...

2 hours ago | 1. PM Modi Diwali Celebration on INS Vikrant

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

देशभर में आज रविवार को दीपावली का त्योहार उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री न...