प्रतिक्रिया | Sunday, May 19, 2024

05/05/24 | 1:03 pm

साड़ी को वैश्विक पहचान : ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर पांच सौ महिलाओं ने किया विभिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन

न्यूयॉर्क (सं. रा. अमेरिका) के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर साड़ियों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने साड़ी की वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करने के मकसद से एक विशेष कार्यक्रम में साड़ियों की खूबसूरती, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय की महिलाओं के साथ करीब 9 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

भारतीय समुदाय सहित नौ देशों के 500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

‘टाइम्स स्क्वायर’ पर बीते शनिवार को आयोजित ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय सहित उन नौ देशों की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जहां साड़ी लोकप्रिय परिधान है। इन देशों में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना शामिल हैं।

‘ब्रिटिश वुमेन इन साड़ी और उमा नामक संगठन ने किया साड़ी का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम के दौरान खादी सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर उत्कृष्ट कढ़ाई एवं शैलियों वाली रंग-बिरंगी साड़ियां पहनी हुईं महिलाओं ने अपने संग्रह का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय ध्वज लहराए, एक साथ नृत्य किया और इसकी तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया पर साझा कर साड़ी की खूबसूरती और उसकी सांस्कृतिक पहचान की बातें कीं। यह कार्यक्रम ‘ब्रिटिश वुमेन इन साड़ी’ ने उमा संगठन के साथ मिलकर आयोजित किया।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1719068
आखरी अपडेट: 18th May 2024