07/04/26 | 11:41 am | BARC | TRP

Print

सरकार ने बढ़ाई TRP रोक, जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर

केंद्र सरकार ने न्यूज चैनलों के TRP (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Broadcast Audience Research Council (BARC) को निर्देश दिया है कि वह न्यूज चैनलों के TRP डेटा को अगले चार हफ्तों तक और जारी न करे।

यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच कुछ चैनलों द्वारा सनसनीखेज और अपुष्ट खबरें दिखाने को रोकने के लिए लिया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की रिपोर्टिंग से आम लोगों में डर और भ्रम फैल सकता है, खासकर उन लोगों में जिनके परिवार या रिश्तेदार प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।

सरकार ने पहले 6 मार्च 2026 को भी चार हफ्तों के लिए TRP जारी करने पर रोक लगाई थी। अब स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है, इसलिए इस रोक को आगे बढ़ाया गया है।

TRP न्यूज चैनलों के लिए बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी के आधार पर विज्ञापन दरें तय होती हैं और चैनलों की लोकप्रियता मापी जाती है। ऐसे में TRP बंद होने से चैनलों के कारोबार और प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कदम उठाया गया है। इससे पहले 2020 में भी TRP में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने कुछ समय के लिए रेटिंग जारी करना बंद किया था।

BARC भारत में टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली प्रमुख संस्था है और इसके आंकड़ों का सीधा असर विज्ञापन बाजार और मीडिया इंडस्ट्री पर पड़ता है।

सरकार का कहना है कि यह कदम जनहित में उठाया गया है, ताकि मीडिया में जिम्मेदार रिपोर्टिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | AI industry

AI कंपनी Anthropic की राजस्व वृद्धि तेज, साल के अंत तक 110 अरब डॉलर की सालाना दर का अनुमान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Anthropic ने संभावित निवेशकों को बताया है कि 2026 की तीसरी तिमाही में उस...

14/10/26 | 1:08 pm | Banaras Hindu University Academic Excellence Awards

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयूू) में पहली बार शैक्षणिक उत...