Print

टीबी खत्म करने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 100 दिन अभियान की शुरुआत

सरकार 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस (World TB Day) 2026 के मौके पर एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान टीबी को खत्म करने के लिए चल रहे प्रयासों और नई योजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा। इसमें देश में टीबी खत्म करने की दिशा में हो रही प्रगति को दिखाया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य के अनुरूप है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस मौके पर “टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 दिन अभियान” की शुरुआत करेंगे। साथ ही “टीबी मुक्त भारत ऐप” और “टीबी मुक्त अर्बन वार्ड पहल” भी लॉन्च की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन पहलों से टीबी के मरीजों की जल्दी पहचान, इलाज में नियमितता और खासकर ज्यादा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका उद्देश्य टीबी के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करना है।

सरकार ने हाल ही में बताया है कि मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट (MDR) और रिफैम्पिसिन-रेसिस्टेंट टीबी के लिए 6 महीने का नया इलाज ज्यादा असरदार और सस्ता है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और खर्च भी कम हो रहा है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | Fluoride Exposure

फ्लोरोसिस के खिलाफ रणनीति मजबूत करने जुटे विशेषज्ञ, अनुसंधान और नवाचार पर फोकस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस के अवसर पर फ्लोरोस...

1 hour ago | Prime Minister Narendra Modi

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को अपरान्ह 4 बजे कृषि भवन, नई दिल्ली में देशभर के...