प्रतिक्रिया | Tuesday, April 01, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

अपतटीय क्षेत्रों में खनिजों की नीलामी का पहला दौर गुरुवार को शुरू करेगी सरकार

केंद्र सरकार अपतटीय क्षेत्रों में खनिज ब्लॉक की नीलामी का पहला दौर गुरुवार को शुरू करने जा रही है। जी हां, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करेंगे।

अरब सागर और अंडमान सागर में की जाएगी 13 ब्लॉकों की नीलामी

इस संबंध में खान मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 28 नवंबर को देश के अपतटीय क्षेत्रों में खनिज ब्लॉकों की नीलामी की पहली खेप शुरू की जाएगी। इसके तहत अरब सागर और अंडमान सागर में 13 ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी।

https://x.com/MinesMinIndia/status/1861645987087098251

समुद्र के नीचे खनिज संसाधनों की खोज और विकास में प्रवेश का प्रतीक

मंत्रालय के मुताबिक इन खनिज ब्लॉक में निर्माण में इस्तेमाल होने वाली रेत, चूना मिट्टी तथा ‘पॉलीमेटेलिक नोड्यूल’ का मिश्रण है। ये खनिज बुनियादी ढांचे के विकास, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण और हरित ऊर्जा बदलाव के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह ऐतिहासिक पहल भारत के अपने अपतटीय क्षेत्र में समुद्र के नीचे खनिज संसाधनों की खोज और विकास में प्रवेश का प्रतीक है।

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण

खान मंत्रालय ने कहा कि यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अपतटीय क्षेत्र में समुद्र के नीचे खनिज संसाधनों की खोज तथा विकास को बढ़ावा मिलेगा। देश के अपतटीय क्षेत्रों में प्रादेशिक जल, महाद्वीपीय ‘शेल्फ’, विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और भारत के अन्य समुद्री क्षेत्र शामिल हैं। दरअसल, भारत 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर से अधिक का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों से भरा पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि संसद ने पिछले साल अगस्त में अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम-2002 में संशोधन किया था, जिसके बाद अपतटीय क्षेत्रों में खनिज ब्लॉक के आवंटन के लिए नीलामी अनिवार्य हो गई है। 

आगंतुकों: 21818309
आखरी अपडेट: 1st Apr 2025