गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख भाजपा नेताओं ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गोवा की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास यात्रा की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने गोवा की परंपराओं और विकास की कामना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर, मैं राज्य के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। गोवा की जीवंत परंपराएं, सामाजिक सौहार्द और बढ़ती आकांक्षाएं भारत की ‘विविधता में एकता’ की शक्ति को दर्शाती हैं। कामना है कि यह राज्य विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
अमित शाह ने गोवा को भारतीय आतिथ्य का प्रतीक बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य का एक ऐसा रूप प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्र के लिए विकास और गौरव दोनों लेकर आता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। संस्कृतियों और विरासत का एक भव्य संगम, गोवा दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य का एक ऐसा रूप प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्र के लिए विकास और गौरव, दोनों लेकर आता है। मैं राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”
नितिन नबीन ने गोवा की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धि की सराहना की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत और मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात गोवा, भारत की प्रगति और विविधता में अपना अमूल्य योगदान निरंतर देता आ रहा है। कामना है कि यह राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और यहां के लोग सुख, सौहार्द तथा सतत विकास से परिपूर्ण रहें।”
जेपी नड्डा ने पर्यटन और अर्थव्यवस्था में गोवा के योगदान को सराहा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गोवा के सभी भाइयों-बहनों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अपने शांत समुद्र तटों से लेकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तक, गोवा विरासत और प्रगति के एक सामंजस्यपूर्ण मेल का बेहतरीन उदाहरण है। एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में, इस राज्य ने भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आने वाले वर्षों में गोवा की निरंतर प्रगति, समृद्धि और यहां के सभी लोगों के कल्याण की कामना करता हूं।”
पीयूष गोयल ने गोवा को प्रमुख पर्यटन स्थल बताया
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “गोवा के मेरे भाइयों और बहनों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी जीवंत संस्कृति और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध, गोवा भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। गोवा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि यह राज्य प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।”
किरेन रिजिजू ने गोवा की सांस्कृतिक विविधता की सराहना की
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और जुझारू भावना भारत की विविध ताने-बाने को निरंतर समृद्ध करती रहती है।”
धर्मेंद्र प्रधान ने ‘अनेकता में एकता’ का उदाहरण बताया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात गोवा, ‘अनेकता में एकता’ की उस भावना को दर्शाता है जो भारत की पहचान है।”
मनोज सिन्हा ने गोवा की प्राकृतिक सुंदरता और पहचान को सराहा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गोवा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना से परिपूर्ण गोवा ने अनेक क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कामना है कि यह राज्य निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।”
संबित पात्रा ने गोवा के विकास की कामना की
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात यह सुंदर राज्य निरंतर समृद्ध हो और भारत के विकास में अपना योगदान देता रहे।”
योगी आदित्यनाथ ने विकास और नेतृत्व की सराहना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में पर्यटन के लिए प्रख्यात यह राज्य विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, यही कामना है।”
रेखा गुप्ता ने सतत विकास की शुभकामना दी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “गोवा स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। अपनी अनूठी संस्कृति और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ईश्वर से राज्य की निरंतर प्रगति तथा नागरिकों की समृद्धि, सुख और खुशहाली की कामना करती हूं।”
भजनलाल शर्मा ने गोवा की प्रगति की कामना की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत से सुसज्जित गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त गोवा वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा विकास, पर्यटन, जनकल्याण और सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही मंगलकामना है।” (इनपुट-आईएएनएस)


