प्रतिक्रिया | Friday, October 18, 2024

हरिनी अमरसूर्या बनी श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री, संसदीय चुनाव नवंबर में होंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रात (मंगलवार) को संसद भंग कर दी। इसके तत्काल बाद उन्होंने विशेष राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए। अधिसूचना के अनुसार, संसदीय चुनाव 14 नवंबर को होंगे। नामांकन प्रक्रिया चार अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन पत्र 11 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र 21 नवंबर को आहूत किया गया है। इसी के साथ सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को स्वयं सहित चार सदस्यों का मंत्रिमंडल गठित किया था। राष्ट्रपति दिसानायके के अधीन, रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास, नीति निर्माण, योजना एवं पर्यटन, ऊर्जा, कृषि, भूमि, पशुधन, मत्स्य पालन और जलीय संसाधन आदि विभागों की जिम्मेदारियां हैं। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कल रात को संसद भंग कर दी। इसके तत्काल बाद उन्होंने विशेष राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए। अधिसूचना के अनुसार, संसदीय चुनाव 14 नवंबर को होंगे। नामांकन प्रक्रिया चार अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन पत्र 11 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र 21 नवंबर को आहूत किया गया है।

कल नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) की 54 साल की नेता हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा निवेश मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने की जगह लेकर अपना कार्यभार संभाला और श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गयी हैं।

 

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 9696931
आखरी अपडेट: 18th Oct 2024