Print

हरियाणा विधानसभा चुनाव: फतेहाबाद में भाजपा जबकि रतिया व टोहाना में कांग्रेस को अब तक बढ़त

फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, रतिया व फतेहाबाद पर सुबह 8 बजे फतेहाबाद के गर्ल्स कॉलेज में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना से पूर्व उम्मीदवारों ने मंदिरों व गुरूद्वारों में जाकर पूजा अर्चना की। फतेहाबाद विधानसभा में कुल 18 राउंड में से तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा के दुड़ाराम 2089 वोटों से लीड बनाए हुए है। दुड़ाराम को अब तक 13374, कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया को 11285 वोट मिले हैं जबकि तीसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी काका है जिन्हें 3561 वोट मिल चुके हैं।

तीन राउंडों में 169 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। जिले की दूसरी विधानसभा रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह तीसरे राउंड के बाद 6800 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यहां जरनैल सिंह 16097 वोट लेकर पहले नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल 9297 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर व इनेलो के रामस्वरूप रामा 1363 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। जिले की तीसरी विधानसभा सीट टोहाना में दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां दो राउंड के बाद यहां कांग्रेस के परमवीर सिंह 11527 वोटों के साथ 4489 वोटों की लीड बनाकर पहले नंबर पर है जबकि भाजपा के देवेन्द्र सिंह बबली 7038 वोट लेकर दूसरे नंबर पर व इनेलो के कुनाल करण सिंह 1451 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Circular Economy

दिल्ली हाट में 13 जुलाई से ‘वीव द फ्यूचर 4.0’, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 13 जुलाई को नई दिल्ली के दिल्ली हाट में 'वीव द फ्यूचर 4.0 – अपसा...

11 hours ago | drug abuse

NMBA के तहत 18 अगस्त को चलेगा देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 'नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA)' राष्...