स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसदों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की दी सलाह

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को संसद सदस्यों से एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां नेताओं को भी घेर रही हैं। 

पीएम मोदी भी लोगों को इस बारे में कर चुके हैं जागरूक 

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी भी लगातार जीवनशैली में बदलाव के चलते बढ़ते रोगों का कई माध्यमों से उल्लेख कर लोगों को इस बारे में जागरूक कर चुके हैं। मोटापे पर हाल ही में मन की बात में उन्होंने लोगों से अपने खाने में 10 प्रतिशत तेल की कटौती का आह्वान किया था।

इसे सामूहिक रूप से संबोधित करने की आवश्यकता

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव के चलते आज हम कई तरह की गैर- संचारी रोगों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार गैर-संचारी रोगों की घटना 1990 में 37 प्रतिशत से बढ़कर 2016 में 61.8 प्रतिशत हो गई है। यह एक गंभीर चिंता है। जीवनशैली से संबंधित बीमारियां खाने की आदतों और दैनिक दिनचर्या से जुड़ी हैं। इसे सामूहिक रूप से संबोधित करने की आवश्यकता है।

यही सुझाव लोकसभा अध्यक्ष ने भी सभी सदस्यों को दिया

इसी दौरान उन्होंने कहा कि हममें से कई सदस्य भी मोटापे का शिकार हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी सांसद भी साल में एक बार अपना मेडिकल चेक-अप करायें। यही सुझाव लोकसभा अध्यक्ष ने भी सभी सदस्यों को दिया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 min ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...