भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 16 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 से 22 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने 18 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, 16 जून को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तथा 17 जून को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, 16 से 20 जून के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, साथ में आंधी, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, 16 से 19 जून के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में, 16 जून को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में तथा 16 और 17 जून को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
वहीं, मौसम विभाग ने 16 और 17 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना प्रकट की है। आईएमडी ने कहा कि 16 से 20 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 और 17 जून को विदर्भ, 19 और 20 जून को मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आईएमडी ने 17 और 18 जून को छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, 18 और 19 जून को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड तथा 16-18 जून के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 22 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, 21 और 22 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 16, 21 और 22 जून को पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में 16 जून को पश्चिमी, उत्तर प्रदेश और 19-22 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 16 से 20 जून तक निम्नलिखित स्थानों पर जाने से बचें-
आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 16 से 19 जून 2025 के दौरान कोमोरिन क्षेत्र में न जाएं। 16-21 जून के दौरान गुजरात तट के पास और उसके आसपास, 16-20 जून के दौरान कोंकण, गोवा तट, पूर्वमध्य अरब सागर, उत्तरपूर्व अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में, 16 से 19 जून के दौरान कर्नाटक, केरल तटों, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिममध्य अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में, 16 से18 जून के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, दक्षिण पूर्व अरब क्षेत्रों में न जाएं।
मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 16-18 तारीख के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में न जाएं, 16-21 तारीख के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य में, 16-20 तारीख के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती उत्तर-पूर्व में, 16-19 तारीख के दौरान श्रीलंका तट और तमिलनाडु तट के आसपा, 16 से 20 तारीख के दौरान आंध्र प्रदेश तट और 17-20 तारीख के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर न जाएं।
इसके अलावा, आईएमडी ने यह भी कहा कि 16 से 19 जून के दौरान मछुआरें मन्नार की खाड़ी एवं 16 से 20 जून के दौरान अंडमान सागर में न जाएं।


