26/06/24 | 10:40 pm | Monsoon Alert

Print

मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही पूरे भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बढ़ते दक्षिण-पश्चिम मानसून को देखते हुए देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक में आज भारी बारिश का खतरा है, जिसके चलते अधिकारियों ने निवासियों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक कि अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और कई उत्तरी राज्यों के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी। आने वाले दिनों में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में की संभावना है। जबकि उत्तर में, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में भी भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को स्थानीय मौसम अपडेट के बारे में जानकारी रखने और भारी वर्षा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी है। संभावित बाढ़ और भूस्खलन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 12:33 pm | Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज क...

31/08/26 | 9:51 am | Delhi NCR Rain

एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; गिरेगा तापमान

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा ह...