डिवीजन A में 12 टीमें, चार पूल में मुकाबला
डिवीजन ‘A’ में 12 टीमें तीन-तीन के चार पूल में बंटी हैं। पूल A में हॉकी पंजाब, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी बंगाल हैं। पूल B में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र और ले पुडुचेरी हॉकी शामिल हैं। पूल C में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक और हॉकी चंडीगढ़, जबकि पूल D में मणिपुर हॉकी, हॉकी हरियाणा और दिल्ली हॉकी हैं। पूल स्टेज के बाद 18 अक्टूबर को क्वार्टरफाइनल होंगे। हर पूल की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को और तीसरे स्थान का मुकाबला व फाइनल 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।
डिवीजन B और C की टीमें डिवीजन ‘B’ में 10 टीमें दो पूल में मुकाबला करेंगी। पूल A में ओडिशा, असम, केरल, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ हॉकी हैं। पूल B में झारखंड, तेलंगाना, गोआ, दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव तथा अरुणाचल हॉकी शामिल हैं। डिवीजन ‘C’ में सात टीमें दो पूल में बंटी हैं। पूल A में मिजोरम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर हॉकी, जबकि पूल B में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार (BSSA) और गुजरात हॉकी हैं। मैच शेड्यूल और रोमांचक मुकाबले डिवीजन B और C के मैच 10 अक्टूबर से शुरू होंगे। डिवीजन A के मुकाबले 14 अक्टूबर से खेले जाएंगे। टीमें 2025 की रैंकिंग के आधार पर ग्रुप में बांटी गई हैं। यह चैंपियनशिप देशभर की टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मजबूत मंच प्रदान करेगी।10 से 21 अक्टूबर तक झांसी में घरेलू हॉकी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सभी टीमें अपने-अपने डिवीजन का खिताब जीतने और छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी। (इनपुट-एजेंसी)


