पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रोंज मेडल के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इस बीच हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 7.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।

वहीं ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने भी ऐलान किया है कि कांस्य पदक जीतने वाली टीम के हर एक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर एक सदस्य को 10-10 लाख रुपये देने का फैसला सरकार ने किया है।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लीखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपकि में स्पेन को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है। यह उपलब्धि आखिरी बार 52 साल पहले हासिल की गई थी।

 

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...