गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय वाराणसी के दौरे पर, मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सोमवार से काशी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे 24 जून को वाराणसी में पहली बार होने जा रही 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री-उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय भी वाराणसी पहुंचेंगे। चारों मुख्यमंत्री आज शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। इसके बाद सभी नेता काशी कोतवाल श्री काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। रात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों के लिए एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।

वहीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार, 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होटल ताज में आयोजित होगी। बैठक में सुरक्षा, विकास, प्रशासनिक समन्वय और अन्य राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतरराज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी की गई है। यह पहली बार है जब मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में आयोजित हो रही है, इसलिए इसका विशेष महत्व है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने स्तर पर गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत की जोरदार तैयारी कर रही है। भाजपा काशी की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार उनका स्वागत 11 अलग-अलग स्थानों पर करेगी। इन स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गृहमंत्री का अभिनंदन करेंगे। -(IANS)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

5 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...