IFFCO: किसानों के लिए आ गया नैनो यूरिया प्लस, इस हफ्ते होगा उत्पादन, एक मई से वाणिज्यिक बिक्री

 

 

उत्पादन बढ़ाने के साथ ही अच्छी फसल के लिए किसानों के लिए इफको नैनो यूरिया प्लस ला रही है। देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) इस हफ्ते ‘नैनो यूरिया प्लस’ उर्वरक का उत्पादन की शुरुआत करेगी। इसकी वाणिज्यिक बिक्री एक मई से शुरू होने वाली है। नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का एक नया संस्करण है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते इसे तीन साल के लिए अधिसूचित किया था।

नैनो यूरिया का एक उन्नत फॉर्मूलेशन
इफको के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. यूएस अवस्थी ने नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इफको नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। डॉ. यूएस अवस्थी ने नैनो यूरिया प्लस (लिक्विड) की जानकारी देते हुए कहा कि यह 20 फीसदी नाइट्रोजन w/v उच्च सांद्रता के बराबर 16 फीसदी नाइट्रोजन w/w के साथ नैनो यूरिया का एक उन्नत फॉर्मूलेशन है।

कीमत में कोई इजाफा नहीं
उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के अनुकूल है और महत्वपूर्ण विकास चरणों में फसल की नाइट्रोजन आवश्यकता को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। अवस्थी ने बताया कि बेहतर मृदा स्वास्थ्य और किसानों की लाभप्रदता के लिए पारंपरिक यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों के स्थान पर इसका उपयोग किया जाता है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों की दक्षता और उपलब्धता को बढ़ाता है। गौरतलब है कि नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यह किसानों को 225 रुपये में 500 मिली. की बोतल में उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

24 seconds ago | IOM Somalia

लीबिया से 171 सोमाली प्रवासियों की सुरक्षित घर वापसी, IOM ने कराई स्वदेश वापसी

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) द्वारा आयोजित एक विशेष चार्टर उड़ान के जरिए लीबिया में फंस...

1 min ago | Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक हल्की बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के क...