Print

एक्ट ईस्ट’ नीति को बढ़ावा देगा आईआईएमसी आइजोल का सामुदायिक रेडियो : अश्विनी वैष्णव

भारतीय जन संचार (आईआईएमसी) के आइजोल परिसर में स्थित भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ का उद्घाटन आज गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, अपर सचिव नीरजा शेखर एवं भारतीय जन संचार संस्थान की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर भी उपस्थित रहे।

आइजोल के छात्रों, स्थानीय समुदाय और किसानों के जीवन में बदलाव लाएगा ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का 500वां सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ आइजोल के लोगों के जीवन में बदलाव लाने और छात्रों, स्थानीय समुदाय और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्ट ईस्ट’ की नीति अपनाई है और इस दिशा में ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय सूचना मंत्री ने की 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों की घोषणा

केंद्रीय मंत्री वैष्णव के अनुसार रेलवे की पहुंच और वैचारिक नीतियों को लागू कर उत्तर पूर्व क्षेत्र को अधिक समृद्ध बनाना हमारा लक्ष्य है और हम सभी को मिलकर इसके लिये सबसे बेहतर ईको सिस्टम बनाना होगा। शुभारंभ समारोह के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। वर्ष 2014 में जहां पूरे देश में सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की संख्या 140 थी, वहीं पिछले दस वर्षों में यह संख्या बढ़कर अब 500 तक पहुंच गई है।

इस अवसर पर उपस्थित मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि हम आइजोल में शुरू हो रहे 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन को लेकर उत्साहित हैं। यह एक महत्वपूर्ण संख्या है। सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थानीय संस्कृति और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने में सहायक होगा। इससे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और हमारे समुदाय को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आईआईएमसी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सुखद अवसर है कि हम आइजोल में 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत कर रहे हैं। सामुदायिक रेडियो पिछड़े क्षेत्रों के लोगों से संवाद करने में और प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक उद्देश्य के लिए है। यह स्थानीय लोगों और छात्रों को शिक्षित भी करता है। हम 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन तक पहुंच गए हैं। इस नाते हम सभी के लिये आज का दिन ऐतिहासिक है।

समारोह को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि सामाजिक मुद्दों को उठाने में सामुदायिक रेडियो एक अहम भूमिका निभा रहा है | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सामाजिक विकास और सशक्तीकरण के लिए सामुदायिक रेडियो की बेहतर पहुंच सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं, ताकि उनके कामकाज को बेहतर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | Atmanirbhar Bharat

खादी और ग्रामोद्योग: परंपरा से उद्यम तक, गांवों के हुनर को मिल रही नई पहचान

कभी चरखा राष्ट्रवाद और स्वावलंबन का प्रतीक था। आज वही खादी और ग्रामोद्योग ग्रामीण भारत में रोज...

35 mins ago | Defence Minister Rajnath Singh; Deputy Prime Minister of the Czech Republic

राजनाथ सिंह ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री हैवलिकेक के साथ बैठक की, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेक गणराज्य के उप-प्रधानमंत्री कारेल हैवलिकेक (Karel Havlicek) के साथ मंगलवा...