Print

CBSE पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुधारने के लिए IIT मद्रास की टीम करेगी मदद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्री नेभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सहायता के लिए भेजने का निर्देश दिया है ताकि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिरहित हो सके।

यह कदम सीबीएसई के पोस्ट-एग्जामिनेशन सर्विस पोर्टल में सामने आई तकनीकी दिक्कतों की रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। विशेषज्ञों की टीम इस वर्ष की पुनर्मूल्यांकन सेवाओं की घोषणा के बाद सामने आए सभी तकनीकी व्यवधानों की जांच करेगी।

आईआईटी की टीम पोर्टल की स्थिरता, सर्वर प्रदर्शन और संपूर्ण आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का परीक्षण करेगी। साथ ही लॉगिन ऑथेंटिकेशन, यूजर एक्सेस सिस्टम और पेमेंट गेटवे से जुड़ी समस्याओं की भी समीक्षा कर सुधारात्मक कदम सुझाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और सीबीएसई को प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी, प्रभावी और छात्र हितैषी बन सके।

-(PIB)

RELATED ARTICLES

40 mins ago | BRICS Summit

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद सुरक्षा, 700 से अधिक सीसीटीवी से निगरानी

राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ...

2 hours ago | BRICS Summit

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में...