पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला की अहम द्विपक्षीय वार्ता, भारत-ब्राजील संबंधों को नई गति देने पर जोर

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई।

रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं और वे इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।

बड़े प्रतिनिधिमंडल और बिजनेस फोरम पर फोकस

राष्ट्रपति लूला के साथ करीब 14 मंत्रियों और ब्राजील की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। दौरे के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों के बीच अलग-अलग बैठकें और एक बिजनेस फोरम का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रियों की मुलाकात, सहयोग के नए आयाम

इससे पहले एस जयशंकर ने राष्ट्रपति लूला से मुलाकात कर भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक से दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा मिलेगी। जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से भी मुलाकात की।

वैश्विक मुद्दों और ग्लोबल साउथ पर भी चर्चा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में मल्टीलेटरल फोरम में सहयोग, रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरलिज्म, ग्लोबल गवर्नेंस और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Border Peace

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के रा...

6 hours ago | Bharat Mandapam

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने दिया ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय जायकों से सजे मेन्यू ने जीता दिल

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत ...