प्रतिक्रिया | Monday, September 16, 2024

पिछले 10 वर्षों में हाथी रिजर्व की संख्या बढ़कर हुई तैंतीस : भूपेन्द्र यादव

विश्व हाथी दिवस पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत में हाथियों की आबादी लगातार स्थिर बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पिछले 10 वर्षों में हाथी रिजर्व की संख्या भी 33 हो गई है। हाथी संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ रही है जो हमारे जंबो के साथ साझा किए जाने वाले मजबूत सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिस्थितिक संबंधों को दर्शाती है।

भूपेंद्र यादव ने एक्स मंच पर साझा किए अपने संदेश कहा कि भारत में एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी और सबसे स्थिर आबादी है। वास्तव में 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी भारत में हैं। 2017 में आयोजित अंतिम हाथियों की गणना में दर्ज 29,964 हाथियों की आबादी भारतीय संस्कृति में निहित वन्यजीव संरक्षण के जुनून के परिणाम को दर्शाती है।

उन्हाेंने कहा हाथियों और उनके आवासों की सुरक्षा के लिए हमारे पास कुछ बेहतरीन कानून हैं। हमारे पास सबसे अद्भुत लोग हैं, जो हाथियों से प्यार करते हैं। हाथी राजसी सुंदरता का प्रतीक हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 8162901
आखरी अपडेट: 16th Sep 2024