प्रतिक्रिया | Friday, July 26, 2024

07/06/24 | 3:54 pm

रूस के वेलिकी नोवगोरोद में नदी में डूबे चार भारतीय छात्र : विदेश मंत्रालय

रूस में चार भारतीय छात्रों की डूबने से हुई मौत मामले में विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि हम सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास विश्वविद्यालय और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘येरोस्लोव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे चार भारतीय छात्र एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वोल्खोव नदी में डूब गए।’’ मंत्रालय ने आगे कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास विश्वविद्यालय तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। हम परिवारों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करते हैं।’’

मंत्रालय के अनुसार एक अन्य छात्र को बचा लिया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दो अन्य छात्र लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। स्थानीय आपात सेवाओं ने अब तक वोल्खोव नदी से दो शव निकाले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में हमारा वाणिज्य दूतावास नश्वर अवशेषों की स्वदेश वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। वाणिज्य दूतावास महाराष्ट्र के जलगांव में परिवारों और जिला प्रशासन के साथ संपर्क में बना हुआ है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5516957
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024