25/05/24 | 6:44 pm | PM Modi

Print

एससी-एसटी का आरक्षण मुसलमानों को देने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन : पीएम मोदी

बिहार के पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर में राजग उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने मुसलमानों को असंवैधानिक आरक्षण देने की बात कही है। विरोधी दलों ने ऐसा करके संविधान की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। इंडी गठबंधन वाले एससी-एसटी का आरक्षण मुसलमानों को देने की साजिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले चाहते हैं कि मुस्लिम आरक्षण के लिए एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण बदल दें। इसके लिए वे सत्ता हथियाना चाहते हैं। उन्हें आपकी चिंता नहीं है। हमने एक महीना पहले कहा था कि इंडी गठबंधन वाले लिखकर दो कि एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण बदलकर मुस्लिमों को नहीं देंगे। लिखकर देने की बात छोड़िए कोई जवाब आज तक नहीं दिए।

पीएम मोदी ने किया जनता से वादा

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद इंडस्ट्री का हब बनेगा। यहां बड़ी संभावना रोजगार देने की है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे और 70 वर्ष से ऊपर सभी को मुफ्त इलाज, बिजली का बिल जीरो होगा। पीएम सूर्य घर योजना सभी के लिए लागू होगा। मोदी हर गारंटी पूरी करेगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को बिहार की आठ लोकसभा सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोट डाले जाएंगे। बिहार की इस सभी सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अंतिम चरण में देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...