07/03/24 | 9:59 pm

Print

India AI Mission : AI इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए अगले पांच साल में खर्च होंगे दस हजार करोड़ से अधिक रुपये,कैबिनेट ने दी मंजूरी   

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा एलान किया है। देश में एआई और कंप्यूटर इंफ्रास्टेक्चर के निर्माण के लिए अगले पांच साल में 10,372 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट ने गुरुवार को India AI Mission को मंजूरी देते हुए यह जानकारी दी।

India AI mission के बारे में 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि AI इकोसिस्टम तैयार करने के लिए 10,000 से अधिक जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) वाले सुपरकंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाएगा। India AI Mission के तहत स्थापित AI सुपर कंप्यूटर इन्फ्रास्टेक्चर से स्टार्टअप, एजुकेशन, रिसर्चर और इंडस्ट्री को जरूरी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके तहत नेशनल डेटा मैनेजमेंट ऑफिसर भी नियुक्त किया जाएगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों के बीच डेटा क्वालिटी में सुधार और AI विकास में समन्वय करेगा।

भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेगा यह मिशन : राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आभार जताते हुए कहा कि  India AI mission भारत की डिजिटल इकोनॉमी को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा भारत अपने नागरिकों के लाभ और अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए पूरी शक्ति से AI का इस्तेमाल करने जा रहा है। यह मिशन भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करेगा। AI हमारे समय के सबसे महान आविष्कारों में से एक है, यह कार्यक्रम हमें भारत और दुनिया के लिए एआई के भविष्य को आकार देने वाली ताकत के रूप में स्थापित करेगा

RELATED ARTICLES

26 mins ago | AMIT SHAH

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’

राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाष...

1 hour ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...