भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन को और मजबूत करने पर जताई सहमति

भारत और नेपाल के बीच नई दिल्ली में गृह सचिव स्तर की वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समग्र समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान उन्होंने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता समझौते के पाठ को अंतिम रूप देने का स्वागत किया और संशोधित प्रत्यर्पण संधि शीघ्र सम्पन्न करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।

वहीं, गृह सचिव स्तर की अगली वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर नेपाल में आयोजित की जाएगी।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारत और नेपाल के बीच गृह सचिव स्तर की वार्ता 22 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन किया, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल सरकार के गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवादी ने किया।

वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समग्र समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर सहमति जताई।

चर्चा में सीमा स्तंभों की मरम्मत और रखरखाव, सीमा पार आपराधिक गतिविधियां, सीमा जिला समन्वय समितियों के कार्य, सीमा अवसंरचना, विशेष रूप से एकीकृत जांच चौकियों (ICPs), सड़कों और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने, विभिन्न सुरक्षा संबंधी संस्थानों के सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण, तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन में सहयोग को मजबूत करने के तरीके जैसे मुद्दे शामिल थे। (PIB)

 

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...