प्रतिक्रिया | Sunday, February 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

27/03/24 | 3:11 pm | India | US State Department

printer

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार (27 मार्च) को जारी एक बयान में कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। मंत्रालय ने कहा कि कूटनीति में देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। अन्यथा यह अस्वास्थ्यकर मिसाल कायम कर सकती है।

बयान में कहा गया है कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग ने टिप्पणी की थी।अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि भारत के प्रमुख विपक्षी नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हम नजर बनाए हुए हैं।

आगंतुकों: 18483543
आखरी अपडेट: 23rd Feb 2025