भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आज (बुधवार) उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में लोगों का विशाल हुजूम था। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है। उन्होंने लोगों से मनोज तिवारी के लिए वोट देने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले का भारत नहीं रहा है बल्कि भारत अब दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा तेजी के साथ बढ़ी है। पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो भारत की बातों को जितनी गंभीरता पूर्वक लिया जाना चाहिए नहीं लिया जाता था लकिन आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।

रोड शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा, “इस जनसमूह को देखने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट है कि यहां मनोज तिवारी को प्रबल जनसमर्थन प्राप्त है और दिल्ली की 7 की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपनी विजय पताका फहराने में कामयाब होगी। INDI गठबंधन दिल्ली में और पूरे देश में भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।”

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अंतर्गत स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र एक जीवंत राजनीतिक युद्ध का मैदान है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2009 में पहला लोकसभा (सामान्य) चुनाव लड़ा गया। वर्ष 2008 में स्थापित, उत्तर पूर्वी दिल्ली परिसीमन आयोग की सिफारिशों के हिस्से के रूप में उभरा। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी निवास करते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं- बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी (एससी), रोहतास नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर (एससी), मुस्तफाबाद और करावल नगर। उल्लेखनीय है, 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के मनोज तिवारी ने अपने विरोधियों को हराकर जीत हासिल की थी।

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...