प्रतिक्रिया | Wednesday, April 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

गुवाहाटी में होगा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता को देगा बढ़ावा 

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती के सहयोग से किया जा रहा है। 

क्या है मकसद ?

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का मकसद वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, उपलब्धियों को स्वीकार करना और भारतीय लोगों में जागरूकता फैलाना है।

इसमें होंगे कई रोचक कार्यक्रम 

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की संगोष्ठियां, प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, ज्ञान-साझाकरण गतिविधियां, प्रौद्योगिकी शो के साथ कई रोचक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित यह महोत्सव 

यह महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत साल 2015 में नई दिल्ली में हुई थी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 24262700
आखरी अपडेट: 23rd Apr 2025