भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा में भारत सक्रिय रूप से शामिल : रामनाथ ठाकुर

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा में भारत सक्रिय रूप से शामिल है। इसका उद्देश्य विकास को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार और निवेश को बढ़ाना तथा भारत- अमेरिका व्यापार संबंधों को सुदृढ़ करना है, जिससे विशेष रूप से कृषि उत्पादों सहित श्रम सघन क्षेत्र में निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित होगा। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने संसद को बताया कि वर्तमान चर्चाओं में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पारस्परिक रूप से मार्केट एक्सेस बढ़ाकर, टैरिफ एवं नॉन-टैरिफ बाधाओं को कम करके और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को सुदृढ करके द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और बढ़ाने हेतु एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में कैसे आगे बढ़ा जाए।

रामनाथ ठाकुर ने बताया कि अमेरिका सहित हमारे अंतर्राष्ट्रीय पार्टनरों के साथ व्यापार समझौतों पर चर्चा के दौरान हमारे किसानों के आजीविका से जुड़े हित और खाद्य सुरक्षा की आवश्यकताएं सरकार के लिए सदैव सर्वोपरि रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

14 mins ago

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और अवामी लीग अध्यक्ष शेख हसीना ने स्वदेश लौटने की दिशा में अ...

2 hours ago | Cambodia

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कंबोडिया को राष्ट्रीय दिवस की दी बधाई, सभ्यतागत संबंधों को सराहा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को कंबोडिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों...

3 hours ago

अंतरिक्ष यात्रियों की नई भर्ती के लिए आवेदन मांगे, आर्टेमिस मिशन का होगा विस्तार

चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वालों के लिए...