प्रतिक्रिया | Thursday, February 13, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भारत 2025 तक 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री

भारत इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 तक पेट्रोल के साथ 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्‍ली में आयोजित 12वें सीआईआई बायोएनर्जी शिखर सम्मेलन 2024 में सरकार की सक्रिय नीतियों पर प्रकाश डालते हुए ये बातें कही।

पहले के 10 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को पार कर गया
उन्होंने कहा कि देश निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही अपने पहले के 10 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि 20 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रारंभिक समय-सीमा 2030 निर्धारित की गई थी, लेकिन तब से इसे संशोधित कर अक्टूबर 2025 कर दिया गया है।

20 फीसदी मिश्रण के लक्ष्य की समय सीमा 2025
पेट्रोलियम मंत्री ने भारत की इथेनॉल मिश्रण पहल की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये मिश्रण 2014 के 1.53 फीसदी से बढ़कर 2024 तक अनुमानित 15 फीसदी हो गया है। इन परिणामों से उत्साहित होकर सरकार ने 20 फीसदी मिश्रण के अपने लक्ष्य की समय सीमा को कम करके 2025 कर दिया है, जिससे सतत ऊर्जा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि 20 फीसदी मिश्रण लक्ष्य की प्राप्ति के बाद भविष्य के लिए रोडमैप विकसित करने के लिए चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। ये रोडमैप ऊर्जा स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के अगले कदमों का मार्गदर्शन करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस समय-सीमा के बाद जैव ईंधन क्षेत्र के लिए एक व्यापक रोडमैप विकसित किया जाएगा। उन्होंने भारतीय ऊर्जा बाजार में उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन पुष्टि की कि खाद्य-भंडार की बढ़ती कीमतों के बीच इथेनॉल का मिश्रण एक व्यवहार्य समाधान बना हुआ है।

आगंतुकों: 17573746
आखरी अपडेट: 13th Feb 2025