भारत ने पठानकोट से कतर के लिए भेजी गुलाब की खुशबू वाली सेंटेड लीची, पहली खेप रवाना

भारत ने कतर के लिए गुलाब की खुशबू वाली सेंटेड लीची भेजी है। जी हां, भारत के बागवानी निर्यात को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए पठानकोट से कतर के लिए सेंटेड लीची की पहली खेप रवाना की जा चुकी है। 

दोहा भेजी गई 1 मीट्रिक टन सेंटेड लीची की पहली खेप

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बागवानी विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, पंजाब सरकार के सहयोग से 23 जून 2025 को पंजाब के पठानकोट से कतर के दोहा के लिए 1 मीट्रिक टन गुलाब की खुशबू वाली सेंटेड लीची की पहली खेप को रवाना किया। 

पठानकोट से दुबई को 0.5 मीट्रिक टन लीची का भी किया गया निर्यात 

इसके अलावा, पठानकोट से दुबई को 0.5 मीट्रिक टन लीची का निर्यात भी किया गया, जो निर्यात में दोहरी उपलब्धि है और वैश्विक ताजे फल बाजारों में भारत की क्षमता को मजबूत करता है। 

यह देश की बढ़ती कृषि-निर्यात क्षमताओं को करती है उजागर 

यह मील का पत्थर पहल भारत के बागवानी उत्पादों की उत्कृष्टता को रेखांकित करती है और देश की बढ़ती कृषि-निर्यात क्षमताओं को उजागर करती है। यह कृषक समुदायों को उनके ताजे और उच्च मूल्य वाले उत्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँच प्रदान करके अपार अवसर प्रदान करता है।

इस पहल को एपीडा ने पंजाब सरकार के बागवानी विभाग, लुल्लू समूह और सुजानपुर के प्रगतिशील किसान श्री प्रभात सिंह के सहयोग से सुगम बनाया, जिन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली उपज की आपूर्ति की। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का लीची उत्पादन 71,490 मीट्रिक टन रहा, जो भारत के कुल लीची उत्पादन में 12.39% का योगदान देता है। इसी अवधि के दौरान, भारत ने 639.53 मीट्रिक टन लीची का निर्यात किया। खेती का रकबा 4,327 हेक्टेयर था, जिसकी औसत उपज 16,523 किलोग्राम/हेक्टेयर थी।

हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई खेप में प्रीमियम पठानकोट लीची का एक रीफर पैलेट शामिल है, जो इस क्षेत्र के उत्पादकों के लिए एक बड़ा कदम है। श्री प्रभात सिंह जैसे किसानों की सफलता पठानकोट की क्षमता को रेखांकित करती है- जो गुणवत्तापूर्ण लीची की खेती और निर्यात के लिए एक उभरते हुए केंद्र के रूप में अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों से लाभान्वित है। 

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का फलों और सब्जियों का निर्यात 3.87 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया

विशेष रूप से, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान, भारत का फलों और सब्जियों का निर्यात 3.87 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.67% की वृद्धि दर्ज करता है। जबकि आम, केले, अंगूर और संतरे फलों के निर्यात पर हावी हैं, चेरी, जामुन और लीची अब तेजी से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी जगह बना रहे हैं।

एपीडा ने भारतीय बागवानी के लिए बाजार पहुंच को बढ़ावा देते हुए ऐतिहासिक निर्यात को दिया बढ़ावा

ये प्रयास कृषि-निर्यात बास्केट का विस्तार करने, किसानों को सशक्त बनाने और भारतीय उपज की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। केंद्रित हस्तक्षेपों के साथ, एपीडा एफपीओ, एफपीसी और कृषि-निर्यातकों के लिए बाजार तक पहुंच को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है – जिससे कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों में वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है।

RELATED ARTICLES

40 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...