भारत की ईरान-इजराइल से संयम बरतने की अपील

भारत ने ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है, विशेष रूप से परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों से जुड़ी खबरों पर।

विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे से बचें और स्थिति को और अधिक न बिगाड़ें। भारत ने कहा कि मौजूदा संवाद और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग कर इस संकट को सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। 

https://x.com/MEAIndia/status/1933390247682842770

दोनों का मित्र होने के नाते सहयोग को तैयार

बयान में यह भी कहा गया कि भारत के ईरान और इजराइल दोनों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावास अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में

सरकार ने बताया कि दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावास अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। सभी भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इजराइल ने ईरान के खिलाफ शुरू किया है “राइजिंग लायन” नामक एक सैन्य अभियान 

इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री ने बताया कि देश ने “राइजिंग लायन” नामक एक सैन्य अभियान शुरू किया है। उन्होंने इसे ईरान से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। 

RELATED ARTICLES

5 hours ago

कतर में फंसे एक हजार भारतीय नागर‍िकों की हुई सुरक्षित वतन वापसी

भारतीय दूतावास ने कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कतर एयर...

17 hours ago | Balen Shah

पीएम मोदी ने रवि लामिछाने और बालेन शाह को फोन कर दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के हालिया चुनावों में शानदार जीत के बाद राष्ट्रीय स...