27/05/24 | 6:09 pm | green hydrogen

Print

भारतीय सेना को मिली हाइड्रोजन से चलने वाली पहली बस

भारतीय सेना को हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली पहली बस मिल गई है। नई दिल्ली में आज सोमवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य की मौजूदगी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गया।

सेना प्रमुख को यह बस आईओसीएल ने आज एक कार्यक्रम के दौरान सौंप दी। भारतीय सेना ने हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान खोजने की दिशा में दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करते हुए पहली हाइड्रोजन ईंधन बस को अपने बेड़े में शामिल किया है।

बस में 37 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था

इस बस में 37 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। टैंक को एक बार में 30 किलोग्राम हाइड्रोजन ईंधन से भरा जा सकता है। पूरे टैंक पर 250-300 किमी का माइलेज है, जो शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करता है।

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच हुए समझौते को लेकर एक बयान में बताया गया कि भारतीय सेना नवाचार, नवीनतम तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखते हुए पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधानों का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...