Print

भारतीय तटरक्षक बल को मिला नया सुरक्षा प्रहरी, ‘अदम्य’ एफपीवी शामिल

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में आठ एफपीवी परियोजना के तहत पहला फास्ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘अदम्य’ 26 जून, 2025 को गोवा में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में शामिल कर लिया गया। एफपीवी आईसीजी के बेड़े में अपनी श्रेणी का पहला जहाज है जिसमें कंट्रोलेबल पिच प्रोपेलर (सीपीपी) और स्वदेशी रूप से विकसित गियरबॉक्स हैं, जो समुद्र में जहाज को बेहतर फुर्ती और परिचालन लचीलापन प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

एफपीवी की ये उन्नत प्रणालियां आईसीजी को भारत के व्यापक समुद्री क्षेत्र में अधिक सटीकता, दक्षता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम बनाएंगी

यह जहाज अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें 30 मिमी. सीआरएन-91 गन, अग्नि नियंत्रण प्रणाली के साथ दो 12.7 मिमी स्थिर रिमोट-कंट्रोल गन, एक एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस), एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) और एक स्वचालित पावर प्रबंधन प्रणाली (एपीएमएस) शामिल हैं। एफपीवी की ये उन्नत प्रणालियां आईसीजी को भारत के व्यापक समुद्री क्षेत्र में अधिक सटीकता, दक्षता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम बनाएंगी।

‘अदम्य’ जहाज का डिजाइन और निर्माण जीएसएल ने किया है जो भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का उदाहरण है

‘अदम्य’ जहाज का डिजाइन और निर्माण जीएसएल ने किया है जो भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का उदाहरण है। यह जहाज राष्ट्र के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ी छलांग है। ये एफपीवी आईसीजी के परिचालन बेड़े में बल गुणक के रूप में कार्य करेंगे, जिससे समुद्री कानून प्रवर्तन, तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव कार्यों और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सक्षम होगी। (इनपुट- पीआईबी) 

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...