Print

भारतीय फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट तलवार केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार इस समय केन्या की यात्रा पर है, 22 सितम्बर को मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करना तथा रचनात्मक सहयोग और पारस्परिक विकास को बढ़ावा देना है।

बंदरगाह पर जहाज के ठहरने के दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मी सहयोग बढ़ाने और अंतर-संचालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के पेशेवर संपर्क और क्रॉस-एक्सचेंज यात्राओं में शामिल होंगे। भारत और केन्या सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों की नींव पर बने एक मजबूत बंधन को साझा करते हैं। हिंद महासागर से जुड़े भौगोलिक पड़ोसियों के रूप में दोनों राष्ट्र एक स्वाभाविक साझेदारी हैं। पिछले कुछ वर्षों में नियमित उच्च-स्तरीय यात्राओं और बढ़ते व्यापार से निवेश मजबूत हुआ है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्याई राष्ट्रपति विलियम समोई रूटो ने दिसंबर 2023 में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान संयुक्त विजन स्टेटमेंट जारी किया था। आईएनएस तलवार को 18 जून, 2003 को कमीशन किया गया था और यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। कैप्टन जीतू जॉर्ज इस जहाज की कमान संभालते हैं, जिसमें लगभग 300 कर्मी हैं।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

14/09/26 | 11:01 pm | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

14/09/26 | 8:57 pm | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...