भारतीय नौसेना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई, कहा- भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नौसेना दिवस के मौके पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई देते हुए भारतीय नौसेना को अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं! देश उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है जो साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं। व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक, भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी नौसेना भारत की समुद्री शक्ति, सतर्कता और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारे विशाल समुद्र तटों को सुरक्षित रखने से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तक, भारतीय नौसेना व्यावसायिकता, साहस और सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखती है।”

उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी नौसैनिक कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सलाम करता हूँ। आप अपने शौर्य और प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करते रहें।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम तट पर एक ऑपरेशनल शोकेस में अपनी बढ़ती समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लेकर फ्रंटलाइन फ्रिगेट उदयगिरि तक, इस कार्यक्रम में बल की मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारी को उजागर किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस समारोह में हिस्सा लेकर शंगुमुघम बीच से इस प्रदर्शन को देखा।

इस प्रदर्शन में आईएएनएस विक्रांत समेत कुल 19 बड़े युद्धपोत, एक सबमरीन, चार फास्ट इंटरवेंशन वेसल और 32 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें फाइटर जेट, सर्विलांस प्लेन और हेलीकॉप्टर शामिल थे। यह नेवी की बढ़ती ऑपरेशनल पहुंच और तैयारी को दिखाता है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | CGDA former chief India

आईडीएएस अधिकारी विश्वजीत सहाय ने संभाला अहम पद, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

आईडीएएस अधिकारी विश्वजीत सहाय ने 1 मई 2026 को रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) के रूप में कार्य...

31 mins ago | cleanliness drive India ministry

संसदीय कार्य मंत्रालय का स्वच्छता पखवाड़ा सफल, विभागों को किया गया सम्मानित

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का सफल आयोजन किया। इस दौरान मंत्र...

1 hour ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...