प्रतिक्रिया | Wednesday, April 30, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

05/07/24 | 10:44 pm

printer

भारतीय रेल गरीबों, निम्न मध्यम व मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: अश्विनी वैष्णव

केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (शुक्रवार) रेल भवन में एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान सभा को संबोधित किया।

अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में इस बात को दोहराया कि भारतीय रेल गरीबों, निम्न मध्यम व मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती रेल यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल ने अगले दो वर्षों के दौरान 10,000 गैर-वातानुकूलित रेल के डिब्बों का निर्माण करने की योजना बनाई है।

रेल मंत्री ने देश भर के 12 लाख रेल कर्मियों से समर्पण के साथ काम करने और अपना मनोबल ऊंचा रखने की भी अपील की। साथ ही, उन्होंने रेलवे कर्मियों से सामूहिक रूप से काम करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भारतीय रेल पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

आगंतुकों: 24958246
आखरी अपडेट: 29th Apr 2025