मॉरीशस में जाएगा भारत का चावल, सरकार ने 14 हजार टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की दी अनुमति

 

 

केंद्र सरकार ने मॉरीशस को 14 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की मंजूरी दे दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि मॉरीशस को 14 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है। डीजीएफटी ने कहा कि मॉरीशस को यह निर्यात राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से की जाएगी।

इन देशों को भी किया गया निर्यात
इससे पहले भारत सरकार ने तंजानिया, जिबूती और गिनी-बिसाऊ सहित कुछ अफ्रीकी देशों को गैर-बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दी थी। इसके अलावा नेपाल, कैमरून, कोटे डि-आइवरी, गिनी, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स जैसे देशों को भी गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है।

2023 से ही गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए 20 जुलाई, 2023 से ही गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि, कुछ देशों को उनके अनुरोध पर उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतें पूरा करने के लिए सरकार निर्यात की अनुमति देती है।

RELATED ARTICLES

44 mins ago

केंद्र सरकार AI संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार अगले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी नियमों पर एक परामर्श पत्र जारी करे...

1 hour ago | Air Force Day 2026

छोटी शुरुआत से विश्वस्तरीय शक्ति तक, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली यात्रा

आसमान की ऊंचाइयों से देश की सीमाओं की निगहबानी करने वाले भारतीय वायु योद्धाओं के शौर्य, साहस और ...