Print

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी गई। 

सुबह करीब 9:29 बजे सेंसेक्स 231.64 अंक (0.28%) गिरकर 82,299.10 के स्तर पर पहुंच गया

सुबह करीब 9.29 बजे सेंसेक्स 231.64 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,299.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 49.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,012.15 पर था। निफ्टी बैंक 52.40 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,303.20 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169.20 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,700.05 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.45 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 17,318.40 पर था।

इंडेक्स में करीब 200 अंकों की इंट्राडे रिकवरी दर्ज की गई, जो बाजार में बनी तेजी की रफ्तार को दर्शाती है

विश्लेषकों के अनुसार, टेक्निकल फ्रंट पर, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल फॉर्म की है, जो इनसाइड बार पैटर्न को तोड़कर महत्वपूर्ण 25,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “इंडेक्स में लगभग 200 अंकों की इंट्राडे रिकवरी देखी गई, जो निरंतर तेजी की गति को दर्शाता है। तत्काल समर्थन 24,850-24,700 स्तर पर है, जबकि प्रतिरोध 25,100 और 25,235 पर देखा जा रहा है। 25,235 के स्तर से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट इंडेक्स को 25,500-25,743 क्षेत्र की ओर ले जा सकता है।”

इस बीच, सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एमएंडएम टॉप लूजर्स रहे

उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स को सख्त जोखिम प्रबंधन के साथ “बाय ऑन डिप्स” रणनीति अपनाने और वर्तमान वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण लार्ज ओवरनाइट पॉजिशन लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस बीच, सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एमएंडएम टॉप लूजर्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे।

एशियाई बाजारों में चीन, हांगकांग और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे

एशियाई बाजारों में चीन, हांगकांग और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 271.69 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,322.75 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 24.35 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,916.93 पर बंद हुआ और नैस्डैक 34.49 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,112.32 पर बंद हुआ।

अप्रैल के आर्थिक आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में संकेतों का एक दिलचस्प मिश्रण पेश करते हैं

विशेषज्ञों ने कहा कि अप्रैल के आर्थिक आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में संकेतों का एक दिलचस्प मिश्रण पेश करते हैं। प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) में 0.5 प्रतिशत की आश्चर्यजनक गिरावट देखी गई, जो अर्थशास्त्रियों की 0.2 प्रतिशत वृद्धि की अपेक्षाओं से काफी अलग थी।

फेड महामारी (2020) के बाद मुद्रास्फीति और ब्याज दरों को लेकर बदले दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए नीतिगत समायोजन की प्रक्रिया में है

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, “फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने गुरुवार को फेड के फ्रेमवर्क रिव्यू पर चर्चा की, जो केंद्रीय बैंक की मौद्रिक-नीति रणनीति पर एक दशक में दो बार की समीक्षा है। उन्होंने कहा कि फेड 2020 महामारी के बाद मुद्रास्फीति और ब्याज दरों के दृष्टिकोण में सार्थक बदलावों को ध्यान में रखते हुए एडजस्टमेंट करने की प्रक्रिया में है।” विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 मई को 5,392.94 करोड़ रुपए की इक्विटी के शुद्ध खरीदार थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,668.47 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

49 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...