Print

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 345 अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी, रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स 345.91 अंकों की गिरावट के साथ 84,695.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 100.20 अंक फिसलकर 25,942.10 के स्तर पर आ गया।

विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी पर बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दे रहा है और इसमें आगे भी कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। यदि निफ्टी 25,900 के नीचे टिकता है, तो इसमें 25,800 से 25,700 के स्तर तक और गिरावट आ सकती है।

सेंसेक्स पर पावरग्रिड, ट्रेंट, एचसीएल टेक और बीईएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा। वहीं टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी बनी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.72 प्रतिशत टूट गया।

सेक्टरों की बात करें तो आईटी, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.75 प्रतिशत, रियल्टी 0.67 प्रतिशत और ऑटो इंडेक्स 0.53 प्रतिशत गिरा। हालांकि मीडिया सेक्टर में मजबूती देखने को मिली और निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.93 प्रतिशत चढ़ गया। पीएसयू बैंक और एफएमसीजी सेक्टर में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है। निवेशक फिलहाल नई खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं, हालांकि घरेलू निवेशकों की मजबूत लिक्विडिटी और मजबूत आर्थिक संकेतक बाजार को ज्यादा गिरने से रोक रहे हैं।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...