आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, रोहित नंबर-1 पर कायम, विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वनडे फॉर्मेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम हैं, तो विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह नंबर वन की कुर्सी पर मजबूती से जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 57, 14, और 75 की पारी ने रोहित का नंबर वन रैंक पर कब्जा बरकरार रखा है।

विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरी रैंक हासिल की है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 135, 102, और 65 रन की पारी खेली। इन तीन पारियों की मदद से वे न सिर्फ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने बल्कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी लंबे समय बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं।

भारतीय टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं।

केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 12वें स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक 3 स्थान ऊपर की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

(इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

15 hours ago

महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह

भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाब...

16 hours ago

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विमेंस एशिया कप 2026 जीतने व...