पेरिस ओलंपिक: रोइंग प्रतियोगिता में बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स में 23वें स्थान पर रहे

भारत के बलराज पंवार शुक्रवार को फाइनल डी में पांचवें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 ओलंपिक रोइंग प्रतियोगिता में पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे।

पेरिस 2024 में एकमात्र भारतीय नाविक बलराज पंवार

पेरिस 2024 में एकमात्र भारतीय नाविक बलराज ने 7:02.37 का समय निकाला, जो पेरिस 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ समय था। मोनेगास्क रोवर क्वेंटिन एंटोगनेली ने 6:54.93 के साथ फाइनल डी जीता।

भारतीय सेना के जवान बलराज पंवार ने पूरे अभियान में लगातार दिखाई प्रगति

हालांकि पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में बलराज की अंतिम स्थिति, जिसमें 33 नाविकों ने प्रतिस्पर्धा की थी, कागज पर बहुत प्रभावशाली नहीं दिखती, लेकिन हरियाणा के भारतीय सेना के जवान ने अपने पूरे अभियान में लगातार प्रगति दिखाई।

पिछले शनिवार को बलराज ने 7:07.11 का समय लेकर हीट 1 में छह रोवर्स के बीच चौथा स्थान हासिल किया था, लेकिन रविवार को रेपेचेज 2 हीट में 7:12.41 के साथ दूसरे स्थान पर आने के बाद रेपेचेज के माध्यम से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पदक की दौड़ से हुए बाहर

मंगलवार को अपनी क्वार्टर फाइनल रेस में बलराज 7:05.10 का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहे और पदक की दौड़ से बाहर हो गए। चूंकि ओलंपिक रोइंग प्रतियोगिताओं में सभी नौकाओं को रैंक दी गई है, बलराज ने 13 से 24वें स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए सेमीफाइनल सी/डी में प्रवेश किया।

बलराज पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गए थे

बलराज, जो पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गए थे, ने अप्रैल में कोरिया गणराज्य के चुंगजू में एशियाई और ओसियनियन रोइंग ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीतकर भारत के पेरिस 2024 दल में अपना स्थान अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक नौकायन स्पर्धा में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह द्वारा टोक्यो 2020 में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में हासिल किया गया 11वां स्थान है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

11 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...