Print

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का कॉर्पोरेट क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत : रिपोर्ट

टैरिफ से जुड़ी बाधाओं और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय कंपनियों के क्रेडिट प्रोफाइल ने मजबूती का प्रदर्शन किया है। यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। भारतीय अर्थव्यवस्था की डोमेस्टिक-फोक्स्ड प्रकृति से अमेरिका के उच्च टैरिफ का व्यापक मैक्रो प्रभाव कम रहने की संभावना है।

अमेरिका के 50% टैरिफ से हीरा, कपड़ा और समुद्री भोजन जैसे निर्यात क्षेत्रों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हुई है

आईसीआरए रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “जीएसटी सुधार, आयकर में राहत, ब्याज दरों में कटौती और खाद्य मुद्रास्फीति में कमी से घरेलू खपत को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे शहरी मांग को विशेष रूप से मदद मिलेगी।” भारत से अमेरिका को निर्यात पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने से यूएस मार्केट पर निर्भर रहने वाले सेक्टर्स के निर्यातकों जैसे खासकर कट एंड पॉलिश डायमंड (सीपीडी), कपड़ा और समुद्री भोजन जैसे क्षेत्रों के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

आईसीआरए ने घरेलू रुझानों को देखते हुए FY26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% कर दिया

आईसीआरए के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य रेटिंग अधिकारी के. रविचन्द्रन ने कहा, “इन सकारात्मक घरेलू रुझानों को देखते हुए आईसीआरए ने वित्त वर्ष 26 के लिए जीडीपी वृद्धि के अपने अनुमान को 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है, जिससे अमेरिका के टैरिफ के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी।”

आईसीआरए ने FY26 की पहली छमाही में 214 कंपनियों की रेटिंग सुधारी और 75 की घटाई, जिससे क्रेडिट रेश्यो 2.9 गुना रहा

आईसीआरए ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 214 कंपनियों की रेटिंग में सुधार किया और 75 की रेटिंग में गिरावट दर्ज की, जिससे 2.9 गुना का मजबूत क्रेडिट रेश्यो प्राप्त हुआ। रेटिंग में यह सुधार कंपनी-विशिष्ट कारकों जैसे बिजनेस फंडामेंटल में सुधार, पैरेंट कंपनी की मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और पावर-रोड सेक्टर में प्रोजेक्ट रिस्क में कमी की वजह से देखा गया।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से मर्चेंडाइज ट्रेड के लिए जोखिम बना हुआ है

रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से मर्चेंडाइज ट्रेड के लिए जोखिम बना हुआ है। चूंकि अमेरिका भारत के कुल निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है और इसका 50-60 प्रतिशत हिस्सा अब खतरे में है, इसलिए अगर मार्च 2026 तक टैरिफ बढ़ा रहता है, तो वित्त वर्ष 26 में व्यापारिक निर्यात में लगभग 4-5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। रविचंद्रन ने आगे कहा, “बाहरी चुनौतियों के बावजूद, घरेलू अर्थव्यवस्था पर इसका असर सीमित रहने की उम्मीद है, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था घरेलू मांग पर निर्भर है और अमेरिका को निर्यात जीडीपी का केवल 2 प्रतिशत है।”(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

51 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...